त्योहार पर लोक फॉर वोकल का बढ़ावा दिया जाए: पुंडीर

विकासनगर

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। शिवालिक ग्रामीण मंडल के अंतर्गत कारबारी ग्रांट साईलोक कॉलोनी-बूथ संख्या 169 में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सहदेव पुंडीर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक पीएम के मन की बात तस्सली से सुनी। विधायक ने कहा मन की बात कार्यक्रम एक ऐसा माध्यम है जिसमे सकारात्मकता है, संवेदनशीलता हैं। उन्होंने कहा की मोदी जी के विचारों से समाज लगातार प्रेरित हो रहा है और जनकल्याणकारी कार्यों में भागीदार बन रहा है। प्रधानमंत्री की बातों का अनुसरण करते हुए हमेशा की तरह इस बार भी त्योहारों में लोकल फॉर वोकल हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्णा तोमर, मंडल अध्यक्ष सुमन बासकंडी, सुरेश उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *