राज्य सभा सांसद ने सैनी संगठन के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

विकासनगर

अखिल भारतीय सैनी संगठन की नवगठित कार्यकारिणी में उत्तराखंड से शामिल हुए पदाधिकारियों का राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सामाजिक संगठन को अपने समाज की संस्कृति, रीति-रिवाजों का संरक्षण करने के साथ ही समाज के अन्य वर्गों के हित में भी काम करना चाहिए। सांसद ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि उन्हें सैनी समाज के संगठन को मजबूत करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में भी अपना योगदान देने को कहा। भाजपा ने डॉ. कल्पना सैनी को राज्य सभा में पहुंचाकर सैनी समाज को नई ऊर्जा दी है। भविष्य में भी सैनी समाज को यथोचित सम्मान दिया जाता रहेगा। राष्ट्रीय सचिव अनमोल सैनी ने सांसद को अवगत करा कि संपूर्ण देश में 11 करोड़ सैनी समाज के लोग रहते हैं, जिनकी सोच राष्ट्रवादी है। इस दौरान डॉ. रविंद्र सैनी, चरण सिंह, रविंद्र, चौ. जितेंद्र सैनी, नीरज सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *