पहली पत्नी को छोड़ पति ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज की

रुड़की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली को रहीमपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि बहन की शादी कुमराडी गांव में फैजान से 2018 में की थी। शादी के बाद से ही बहन को ससुराल पक्ष बुलेट, पैसे और नए ट्रैक्टर की मांग करने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध पर बहन के साथ मारपीट की जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *