भिखारी समझ पकड़ा , अग्रेजी बोली तो दंग रह गई पुलिस

रुडकी । कोतवाली के उप निरीक्षक हाकम सिंह गश्त के दौरान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। बातचीत में वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगा। इससे पुलिस के जवान दंग रह गए।
युवक को कोतवाली लाया गया।उसने पहले तो इधर-उधर की बातें की लेकिन बाद में पता चला कि वह लखनऊ का निवासी है। लखनऊ पुलिस ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदा का नाम उमाशंकर शुक्ल पुत्र चंद्र किशोर शुक्ला गोपाल नगर तेलीबाग, थाना पीजीआई लखनऊ, बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *