पनुवानौला में नारद मोह के साथ रामलीला शुरू

अल्मोड़ा

धौलादेवी ब्लॉक के पनुवानौला में रामलीला महोत्सव शुरू हो चुका है रामलीला महोत्सव के प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि दन्या थाना अध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। रामलीला के प्रथम दिवस में नटी-सूत्रधार प्रवेश, रावण, कुंभकरण एवं विभीषण तपस्या, शिव द्वारा वरदान, रावण का कैलाश पर्वत उठाना, रावण त्रास, मुनि की तपस्या ,राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ, राम जन्म, राजा जनक का हल चलाना एवं सीता जन्म आदि प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष जसविंदर सिंह द्वारा लोगों को आजकल हो रही ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जाए उसके बारे में बताया गया एवं आजकल के युवाओं में हो रही नशे की प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई तथा उससे दूर रहने की सलाह दी। रामलीला में शिव की भूमिका में रवि बनौला, पार्वती संजय नेगी, नारद विनोद वर्मा, रावण हेमंत शाह, कुंभकरण पूरन पांडे, विभीषण अमित जोशी, दशरथ प्रकाश जोशी एवं जनक की भूमिका में कुंदन सिंह गैड़ा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *