एससी गुड़िया आईएमटी का परीक्षा परिणाम बेहतर
काशीपुर(
एससी गुड़िया आईएमटी के बीसीए व बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया, बीसीए द्वितीय सेमेस्टर में ऋतिक कुमार ने 75.8% अंक प्राप्त कर पहला, प्रतीक्षा शर्मा, सृष्टि शर्मा ने दूसरा, मान्य अरोरा तीसरे स्थान पर रहीं। बीबीए द्वितीय सेमेस्टर में अनुज रानियाल 74% अंकों के साथ पहले, मोहित वर्मा दूसरे, सृष्टि दुआ तीसरे स्थान पर रहीं। संस्थान के चेयरमैन विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. नीरज आत्रेय, निदेशक डॉ. केवल कुमार, प्राचार्य (विधि) डॉ. आरएन सिंह, निदेशक प्रशासन पीके बक्शी, डीन यूजी आनंद सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
