शानिब का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
काशीपुर
उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के 11वीं के छात्र मो. शानिब का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनके चयन पर प्रधानाचार्य ब्रजेश गुप्ता समेत विद्यालय परिवार ने छात्र को बधाई दी। विद्यालय क्रीड़ा प्रभारी चौ .नवनीत सिंह ने बताया, छात्र जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।
