330 पाउच शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
काशीपुर
आईटीआई थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को 330 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी की बाइक भी सीज कर दी है। चेकिंग अभियान के दौरान सुखविंदर सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी बरखेड़ी को लोहिया पुल जाने वाले रास्ते से दो प्लास्टिक के कट्टों में रखी गई 330 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया ।
