वारंटी गिरफ्तार
काशीपुर
लॉकडाउन के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के केस में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। एसआई देवेंद्र सिंह सामंत ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी कचनालगाजी निवासी आसिम अली पुत्र मो. साहिल फरार चल रहा था। जिसे कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
