उल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व
रुड़की
बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व विजयदशमी पर श्री रामलीला कमेटी की ओर से भव्य शोभा यात्रा का निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई नहर किनारे स्थित नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में पहुंची। जहां पर रावण का पुतला दहन किया गया। लोगों ने मंदिरों और अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना की। श्री रामलीला कमेटी की ओर से 35 फीट ऊंचा लंकापति रावण का पुतला लगाया गया था। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ। कॉलेज परिसर में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। श्री राम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया गया। इसी के साथ पूरा वातावरण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, विजय यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होती हुई देर शाम श्री रामलीला भवन पर पहुंचकर संपन्न हुई।
