पथरिया पीर में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त

देहरादून।

मंत्री गणेश जोशी ने नेशविला रोड के पथरिया पीर क्षेत्र में बारिश हुए नुकसान का जायजा लिया। यहां पथरिया पीर पुल का सैन्य क्षेत्र की तरफ कर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने पुल पर आवाजाही बंद कर दी है। मंत्री जोशी ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को तत्काल ठीक करवाया जाए ,ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा ना हो। इस मौके पर पार्षद सत्येंद्र नाथ, दिनेश चमन, प्रदीप रावत, कुलदीप रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *