बुखार से एक और महिला की मौत

रुड़की

भगवानपुर चंदनपुर गांव संदिग्ध बुखार से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। गांव में बुखार से 22 दिन के भीतर तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लंढौरा और आसपास के इलाके में बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। क्षेत्र के गांव में अब तक बुखार से 22 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। भगवानपुर चंदनपुर निवासी व्यक्ति की पत्नी को छह दिन पूर्व बुखार आने लगा था। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर महिला को पहले मंगलौर बाद में देहरादून में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *