ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती
बागेश्वर(आरएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों सुबह के समय एक से लेकर दो घंटे तक अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इस कारण लोगों को सुबह के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों नवरात्र में चल रही है। बगैर बिजली के धार्मिक कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने ऊर्जा निगम से कटौती बंद करने की मांग की है। इधर ऊर्जा निगम के ईई मो. अफजाल ने बताया कि कटौती नहीं है। उपभोक्ता क्षमता से अधिक बिजली का उपयोग कर रहे हैं। इस कारण ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए रोस्टर के साथ बिजली दी जा रही है।
