योग शिविर में दी फिट रहने की जानकारी

बागेश्वर

युवाओं और किशोरों को फिट रखने के लिए बानरी गांव में योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में 100 से अधिक युवा भाग ले रहे हैं। यह शिविर पांच दिनों तक चलेगा। मंडलसेरा में आयोजित देवी भागवत पंडाल में योग शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक केवलानंद ने कहा कि योग की जोत गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया है। युवा वर्ग नशे की तरफ बढ़ रहा है। उसे रोकने के लिए योग, ध्यान और अच्छे संस्कारों की जरूरत है। जिसके लिए एक प्रयास किया गया है। इस दौरान व्यायाम, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, प्राणायाम, ध्यान और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर कथावाचक हरिहरानंद, भूपेश गुणवंत, पूरन गिरी गोस्वामी, रमेश गिर, सुमन गिरी, जीवन गिरी, कृतिका पांडे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *