आभा कार्ड बनाने में आशाओं को आ रही दिक्कत
बागेश्वर
स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में इन दिनों जिले में आभा कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए आशाओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन उन्हें कार्ड बनाने में दिक्क्त आ रही है। कार्ड बनाने से पहले आधार कार्ड का नंबर डाला जा रहा है। नंबर डालते ही ओटीपी आ रही है। लोग ओटीपी बताने में कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि उनके बैंक खाते भी आधार से लिंक हैं। ओटीपी बताते ही कहीं उनके खातों से धनराशि न निकल जाए। इस डर से आशाएं भी अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रही है।
