खटीमा के सरकारी 52 कांटों पर अब तक 65 हजार कुंतल धान की खरीद

रुद्रपुर

खटीमा के सरकारी कांटो में और कच्चा आड़ तियो के माध्यम से अब तक 65 हजार कुंतल धान की खरीद हो चुकी है । यूसीएफ़ और अन्य मिलाकर 52 काटे लगे है जिसमे धान की तोल चल रही है। रकारी खरीदसमय पर शुरू होती तो एक लाख कुंतल से अधिक की खरीद हो चुकी होती । किसानों ने काटा नही शुरू होने प्राइवेट राइस मिल,आड़तियो को 1 अक्टूबर से धान बेचना शुरू कर दिया था। काटे देर में खुलने के आसार के चलते किसान लगातार प्राइवेट में धान बेचने पर मजबूर हो गए। काटे शुरू होने तक लगभग एक लाख कुंतल धान राइस मिलों में बिक चुका था । समय पर काटे नही खुलने का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह ने बताया की किसान समय पर काटे शुरू नही होने पर बर्बाद हो गए है। 1500 से 1700 रुपए कुंतल प्राइवेट राइस मिल पर धान बेचने पर मजबूर हो गए।किसानों की लागत भी नही निकल पाई। एस एम आई जगदीश कालोनी ने बताया की काटो पर खरीद अब भी सुचारू चल रही है। किसान अपना धान काटो पर लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *