ज्ञानार्थी मीडिया के डांडिया कार्यक्रम में खूब झूमे लोग
काशीपुर
नवरात्र के उपलक्ष्य में कोर्ट रोड स्थित ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में डांडिया नाइट में आयोजकों के साथ अतिथि भी जमकर झूमे। देर रात तक लोग थिरकते नजर आए। ज्ञानार्थी में डांडिया नाइट कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर ऊषा चौधरी, कालेज चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा,सचिव शिवानी मेहरोत्रा, अकेडमिक डॉयरेक्टर मनोज मिश्रा, कामाक्षी सिंह, मुक्ता सिंह, राहुल पैगिया ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। महापौर ऊषा चौधरी और भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। डांडिया में मेहमान कलाकार मयंक गुप्ता आदि ने मधुर गीत पेश किए। कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर शानदार प्रस्तुति दी। रंग बिरंगे परिधानों में सजी अतिथि महिलाओं और युवक-युवतियों ने गरबा प्रस्तुत किया। वहां प्रतिमा सिंह, सतीश कांडपाल, सुबोध कुमार सिंह, डॉ.वरुण मोहन गुप्ता, पंकज टंडन, अनुज भाटिया, प्रदीप सपरा, संदीप सहगल, दिलप्रीत सेठी, गुरविंदर चंडोक आदि थे।
