पुलिस की एडवांस टीम एक सप्ताह के भीतर जाएगी केदारनाथ धाम

रुद्रप्रयाग। आगामी 6 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस की एडवांस टीम एक सप्ताह के भीतर केदारनाथ रवाना होगी जबकि भीमबली में तैनात पुलिस गार्द भी दो चार दिनों में केदारनाथ रवाना होगी। वहीं रुद्रप्रयाग नगर में इस बार भी वन वे ट्रैफिक व्यवस्था संचालित होगी। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में चारधाम यात्रा को लेकर व्यापारियों के साथ ही टेक्सी यूनियन से जुड़े सदस्यों के साथ बैठक ली। इस दौरान उनसे कई सुझाव भी लिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केदारनाथ यात्रा तैयारियां शुरू कर दी गई है। पुलिस की एडवांस टीम एक सप्ताह के भीतर केदारनाथ भेज दी जाएगी जो वहां पुलिस द्वारा दी जाने वाली व्यवस्थाओं को बेहतर करेगी। जबकि भीमबली से पुलिस गार्द भी केदारनाथ भेज दी जाएगी। एसपी ने बताया कि बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए रुद्रप्रयाग नगर के साथ ही जिले के सभी स्थानों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। रुद्रप्रयाग नगर में पूर्व की तरह वन वे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी। बताया कि भीमबली, जंगलचट्टी, लिंचौली सहित सभी यात्रा पड़ावों पर पुलिस को एक्टिव कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यात्रा मार्ग और धाम में पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम किसी भी विपरीत परिस्थति आने पर यात्री मदद के लिए तैयार रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *