छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
श्रीनगर गढ़वाल
महिला थाना श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा देवभूमि पब्लिक स्कूल नकोट बिलकेदार में छात्राओं को सेल्ड डिफेंस ट्रेनिंग दी गई। जिससे छात्राएं विपरीत परिस्थितियों में बहादुरी से सामना कर सकें। इस मौके पर छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा छात्राओं को अपने कानूनी अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए पोक्सो ऐक्ट के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, आपातकालीन नम्बर डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 और उत्तराखण्ड पुलिस एप में महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध गौरा शक्ति मॉड्यूल में रजिस्ट्रेशन करने के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया व छात्राओं को गुड टच, बैड टच के अंतर के बारे में बताया गया।
