ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की सुविधाओं के बारे में दी जानकारी
श्रीनगर गढ़वाल
गौरव सैनानी पूर्व सैनिक व अर्द्ध सैनिक एसोसिएशन श्रीनगर के संयुक्त तत्वधान में श्रीकोट गंगानाली में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) ओमप्रकाश फरस्वाण ने सैनिकों और सेवानिवृत सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही ईसीएचएस से आए गजेंद्र सिंह ने सैनिकों को ईसीएचएस पॉलिक्लिनिक की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर हयात सिंह झिंक्वाण, जगदीश भट्ट, दर्शन सिंह भंडारी, सुनिल पंवार, हरेंद्र नेगी, दीपक, गिरीश गैरोला आदि मौजूद रहे।
