किशोर से दुष्कर्म का आरोपी पेंटर दबोचा
हरिद्वार
किशोर से दुष्कर्म करने के आरोपी पेंटर को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोर की मां ने कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी जान पहचान निक्की पुत्र कुंवर सिंह निवासी मंडावर, खंडूजा मोहल्ला जिला बिजनौर यूपी, हाल निवासी रावली महदूद से थी। पेशे से पेंटर निक्की का उनके घर आना जाना था। आरोपी उसके 13 वर्षीय पुत्र को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि पुत्र के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो फोटो खींच लिए। बार-बार पुत्र को डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
