चिन्मयानंद सरस्वती ने पूरे देश में ज्ञान की अलख जलायी: प्रकरशानंद

हरिद्वार

दिल्ली चिन्मय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी प्रकरशानंद ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने पूरे देश में ज्ञान की अलख जलाई। उन्होंने ज्ञान को सर्वश्रेष्ठ माना और हरिद्वार में मूल्यों पर आधारित शिक्षा के लिए चिन्मय डिग्री कॉलेज की स्थापना की।‌ चिन्मय मिशन के अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयान्द सरस्वती महाराज की 108 वीं जयंती पर देशभर में संस्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरिद्वार के चिन्मय डिग्री कॉलेज में दिल्ली चिन्मय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी प्रकरशानंद ने विद्यार्थियों, प्राध्यापकों का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पादुका पूजा से हुई। उत्तरकाशी चिन्मय मिशन के स्वामी देवात्मानंद ने मंत्रोचारण किया। यजमान कॉलेज के प्राचार्य आलोक अग्रवाल, सेवानिवृत कर्नल राकेश सचदेवा, साधना सचदेवा, मनीषा, स्वाति शुक्ला, वैष्णो दास शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *