मंडी चेयरमैन ने सड़क का किया लोकार्पण
रुद्रपुर
मंडी समिति खटीमा की ओर से ग्राम सभा दियूरी गोझरिया में 9.31 लाख की लागत से निर्मित सीसी मार्ग का लोकार्पण मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में विकास कार्य चल रहे हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर मुंडेला, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोविंद टम्टा, मुकेश रोहिल्ला आदि उपस्थित रहे।
