सत्यापन न करने पर 5हजार का चालान काटा
पिथौरागढ़
सीमांत में बाहरी व्यक्तियों और किराएदारों के सत्यापन को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। वड्डा क्षेत्र में पुलिस को एक किराएदार बगैर सत्यापन के रहते हुआ मिला। पुलिस ने संबंधित मकान मालिक गोविन्द बल्लभ भट्ट के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने सभी मकान मालिकों से अपने-अपने किराएदारों का अनिवार्य तौर पर सत्यापन कराने को कहा है।
