पिथौरागढ़
नगर में सिल्थाम में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल जय शंकर प्रसाद सड़क पर एक मोबाइल गिरा हुआ मिला। उन्होंने जांच कर उक्त मोबाइल स्वामी का पता लगाया और संबंधित को चौकी बुलाकर मोबाइल सुपुर्द किया। खोया मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने पुलिस कर्मी का आभार जताया है।