कबड्डी में चंबा, एकांकी में प्रतापनगर, वॉलीबाल में देवप्रयाग विजेता

नई टिहरी

बौराड़ी स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय की प्राथमिक वर्ग शिक्षा विभाग की शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। शुक्रवार को नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में तीन दिवसीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन बालक वर्ग कबड्डी में चंबा, नरेन्द्रनगर, राष्ट्रीय एकांकी में प्रतापनगर, देवप्रयाग ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान तथा वॉलीबॉल में देवप्रयाग विजेता रहा। लंबी कूद में अरुण, अनुज, ध्रुव, उंची कूद अनीस, सहिल, रोनक, चक्का फेंक में हिमांशु, नैतिक, सचिन, गोला फेंक में देवप्रयाग के हिमांशु, मयंक तथा नरेन्द्रनगर के हिमांशु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। खोखो बालक वर्ग में चंबा, जौनपुर, भिलंगना, बैडमिंटन बालिका वर्ग में स्नेहा, तनवी, आरुषि ने क्रमश: प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। टेबिल टेनिस बालिका वर्ग में तनवी,खुशी, कबड्डी में नरेन्द्रनगर, भिलंगना, बालक वर्ग में चंबा और नरेन्द्रनगर ने पहला और दूसरे स्थान पर रहे। चंबा ब्लॉक के उप शिक्षा अधिकारी अनिनाथ ने प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं पुरस्कार वितरित करते प्रदेश स्तर में होने वाली खेल प्रतियोगिता में बेहत्तर प्रदर्शन करने को कहा। मौके पर मोहन सिंह रावत, जगवीर खरोला, रामानुज बहुगुणा, चंद्रवीर नेगी, प्रमोद सेमवाल, विनोद नेगी, मनोहर चमोली, उम्मेद नेगी, गीता गुनसोला, देवेन्द्र नेगी, शैलेन्द्र चमोली, अजयवीर रमोला सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *