खराब स्वास्थ्य सेवाओं से लोग परेशान: नेगी

नई टिहरी

प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवायें इस कदर लचर हो गई हैं, कि बुखार-जुकाम जैसी बीमारियों के लिए भी देहरादून मरीज रैफर किए जा रहे हैं। प्रतापनगर में डिलीवरी की सुविधा न होने के चलते जच्चा-बच्चा की दर्दनाक मौत पर खेद जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के हुकमरानों की लापरवाही से लोग बिना इलाज के मरने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश की जनता को एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। विधायक नेगी कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि 28 वर्षीय देवकी व उसके बच्चे की प्रसव के दौरान सीएचसी चौंड के स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण जो मौत हुई है, उसकी गहन जांच जिला प्रशासन करें और दोषियों को कड़ी सजा दे। अगर जांच नहीं की तो इस तरह की मौतें आम हो जायेंगी। प्रदेश सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने है कि प्रदेश में विशेषज्ञ डाक्टरों, रेडियोलाजिस्ट व रेडिया टेक्निशियनों की भारी कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं लचर हो गई हैं। जबकि डब्बल इंजन की सरकार बेसुध सो रही है। प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश को ठेके, संविदा व आउसोर्स पर चला रही है। इस मौके पर चंबा के पूर्व पालिकाध्यक्ष विक्रम सिंह पंवार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशी रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, ममता उनियाल, सुषमा दुमोगा, मुरारी लाल खंडवाल, संतोष आर्य, मान सिंह रौतेला, गब्बर सिंह, वीरेंद्र सिंह, चिंटू सहित दर्जनों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *