वाहन अनियंत्रित होकर घर के समीप गिरा
नई टिहरी
देवप्रयाग टिहरी सड़क मार्ग पर महड़ गांव में मैक्स वाहन को मोड़ते समय वाहन अनियंत्रित होकर एक घर के पास जा गिर गया। गनीमत यह रही कि उस दौरान वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। उधर, घर के आसपास भी किसी के न होने से अप्रिय घटना होने से टल गई। बीती गुरुवार रात हिंडोलाखाल से महड़ गांव बुकिंग में आया वाहन वापस मोड़ते समय पास के घरों की ओर जा गिरा। घटना के दौरान चालक सत्ते सिंह के अलावा कोई अन्य वाहन में नहीं था, चालक को मामूली चोटें आई हैं। उधर, रात का समय होने के कारण बुजुर्ग ग्रामीण सत्ये सिंह बिष्ट के घर के निकट गिरे वाहन की चपेट में आने से लोग बच गए। महड़ गांव के प्रधान होशियार सिंह ने बताया कि घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। उधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
