रुद्रप्रयाग पालिका कार्यालय पर सभासदों ने जड़े ताले
रुद्रप्रयाग(
नगर पालिका में बीते पांच महीनों से बोर्ड बैठक नहीं बुलाए जाने से आक्रोशित सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी की। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द बोर्ड बैठक न बुलाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को पगर पालिका के सभासदों ने नगर पालिका में एकत्रित होकर मुख्य द्वार पर तालाबंदी करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सभासद संतोष रावत ने कहा कि नगर पालिका की हटधर्मिता बढ़ती जा रही है। नगर की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए उन्हें सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए विवश होना पड़ रहा है। नगर पालिका बोर्ड बैठक को लेकर दो माह पूर्व भी ईओ को ज्ञापन दिया जा चुका है। जबकि दो दिन पूर्व भी एक पत्र ईओ को दिया जा चुका है। फिर भी बोर्ड बैठक नहीं बुलाई गई। इससे साफ प्रतीत होता है कि नगर पालिका अध्यक्ष व अधिकारी जन समस्याओं व जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। सभासद सुरेंद्र रावत ने कहा कि पिछले पांच माह से अभी तक बोर्ड बैठक नहीं हुई है। जबकि नगर निकाय का एक्ट में हर माह या फिर तीन माह में बैठक का प्राविधान है। सभाषद लक्ष्मण कप्रवाण ने कहा कि नगर पालिका की कई गलतियां है। सभासद अपने क्षेत्र व जनता की समस्याओं को बोर्ड के माध्यम से रखती है, किंतु लंबे समय से बोर्ड बैठक न होने से वे अपनी बात कहां रखे। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील ने बताया कि सभासदों की मांग को अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया है। 20 अक्तूबर को बोर्ड बैठक की तिथि निर्धारित कर सभासदों को भी अवगत करा दिया गया है।
