नरेन्द्रनगर के अनीश और चंबा की निहारिका सबसे तेज दौड़े

नई टिहरी

नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में प्रारंभिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय शीतकालीन खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में नरेन्द्रनगर के अनीश तथा चंबा की निहारिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। बौराड़ी स्टेडियम में चल रही प्रारंभिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुवार को जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नरेन्द्रनगर के अनीश, चंबा के हिम्मत, थौलधार के राजकुमार, बालिका वर्ग में चंबा की निहारिका, देवप्रयाग की वशिंका, जाखणीधार की दीपिका तथा 50 मीटर दौड़ में प्रतापनगर के साहिल, जौनपुर के अयांक तथा आजाद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। हिंदी सुलेख में स्नेहा, लक्ष्मी, आयुष, अंग्रेजी सुलेख स्नेहा, अंकित, आयुष ने क्रमश: प्रथम द्वतीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूहगान में देवप्रयाग, चंबा, भिलंगना, अंताक्षरी में जाखणीधार, कीर्तिनगर,भिलंगना ब्लॉक ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। मानचित्र में कीर्तिनगर के अमित पहले, भिलंगना की मानसी दूसरे तथा थौलधार के हरिकृष्ण तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा खोखो, कबड्डी, चक्का फेंक, ऊंची, लंगी कूद सहित कई अन्य प्रतियोगिता संपन्न हुई। मौके पर खेल समंवय प्रमोद सेमवाल, अजयवीर रमोला, वीएस राणा, गौतम भट्ट, विनोद नेगी, जगवीर खरोला, चंद्रवीर नेगी, रामानुज बहुगुणा, शैलेन्द्र चमोली, प्रकाशी सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, लाखी असवाल, गीता रमोला, संगीता पंवार, विजय लक्ष्मी डंगवाल, संगीता चमोली, उम्मेद नेगी, शैलेन्द्र उनियाल, हेमलता नेगी, सविता बडोनी, सरेंद्र गोदियाल सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *