बालिका अधिकारों के प्रति किया जागरुक
नई टिहरी
हंस फाउंडेशन की ओर से राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय डोडग थापला व मोटणा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से स्कूली बच्चों व शिक्षकों को बालिका शिक्षा तथा भ्रूण हत्या की जानकारी दी गई। गुरुवार को प्रतापनगर के राउप्रावि डोडगथापला व मोटणा में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट की ओर से छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को बालिकाओं के अधिकारों और समानता और उनके साथ हो रहे भेदभाव पर जानकारी दी। टीम ने उपस्थित लोगों को लिंग भेद और बालिका भ्रूण हत्या तथा बालिका शिक्षा पर विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. अभिनव भारद्वाज, डॉ. हरिमोहन सिंह रांगण, सीनियर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गिरीश मिश्रा, अमित जोशी, प्रफुल्ल चंद्र, आशिता डोभाल, राम प्रकाश, अमृता चमोला, करिश्मा रावत, ऋषभ मैठाणी, रमेश सिंह, गबर सिंह रावत, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
