योग में संस्कृत विश्वविद्यालय को दो स्वर्ण व एक रजत

नई टिहरी

)। उत्तराखंड राज्य योगासन चैंपियनशिप में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्रों ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। राज्य स्तर के विजेता छात्र अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से देहरादून में आयोजित 15वीं चैंपियनशिप में रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्र-छात्राओं ने पदक प्राप्त किए। स्पर्धा में श्री परिसर देवप्रयाग के छात्र चिराग शर्मा व आरती ने स्वर्ण पदक, प्रतीक सिंह चौहान ने रजत एवं रजत शर्मा व गौरव ने कांस्य पदक जीते। पहली बार परिसर के छात्रों ने इस स्पर्धा में भाग लिया था। परिसर के छात्रों के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने कहा कि, उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा के साथ ही यह परिसर योग शिक्षा का भी महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगा। योग प्रतियोगिता का मार्गदर्शन योग विज्ञान प्राध्यापिका डॉ. रश्मिता ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *