गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने की मांग

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने की मांग फिर उठनी शुरू हो गई है। जिपंस गणेश तिवारी ने बताया कि गुप्तकाशी नगर केदारनाथ धाम की यात्रा का प्रमुख पड़ाव या प्रवेश द्वार है। गुप्तकाशी में बेहतर सुविधाएं हों उसके लिए गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनना जरूरी है। साथ ही नगर पंचायत बनने से गुप्तकाशी के विकास को गति मिलेगी। पूर्व में प्रदेश के दो-दो मुख्यमंत्री गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर चुके हैं। वर्ष 2016 में हरीश रावत एवं वर्ष 2021 में त्रिवेंद्र सिंह रावत घोषणा कर चुके हैं। नगर पंचायत बनने से केदारनाथ धाम को आने जाने वाले तीर्थ यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी कई सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण, सुरक्षित पैदल मार्ग, सौंन्दर्यीकरण, चिकित्सा, शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *