खनिज प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यो के लिए 37 प्रस्ताव की स्वीकृति

रुद्रप्रयाग

जनपद के खनिज प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यो के लिए 37 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। दोनों विधायकों की मौजूदगी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खनिज न्यास शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस मौके विभिन्न क्षेत्रों के लिए 125 कार्यों के प्रस्ताव में से 78 योजनाओं के आंगणन प्रस्ताव संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए जिसमें अनेक योजनाओं के 37 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में खनिज प्रभावित के विभिन्न क्षेत्रों के विकास पर चर्चा की गई। कई योजनाओं पर खंड विकास अधिकारियों को पुनर्निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए जो भी योजनाएं स्वीकृत की गई हैं उन योजनाओं पर सभी अधिकारी गंभीरता से सभी संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था गंभीरता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य कराना सुनिश्चित करें। जिन योजनाओं में दोबारा निरीक्षण करने को कहा गया है उन योजनाओं पर अधिकारी एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण कर फोटोग्राफ उपलब्ध कराए। ताकि धनराशि निर्गत की जा सके। केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों की कई योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। जिसमें संबंधित क्षेत्र के ग्राम प्रधान द्वारा भी क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया गया। जिसमें क्षेत्र के कई रास्तों, स्ट्रीट लाइट, प्रतीक्षालय, मिलन केंद्र आदि कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई। जिन विकास योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है उन योजनाओं पर संबंधित अधिकारी धनराशि खर्च करें। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि खनिज न्यास में प्रभावित क्षेत्रों के लिए कई विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। कुछ योजनाओं के लिए विभागों को दोबारा आंगणन प्रस्तुत करने को कहा गया। जिला भू वैज्ञानिक डॉ दीपक हटवाल द्वारा खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, जिपं सदस्य विनोद राणा, खनन न्यास के सदस्य राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान कोठगी हरेंद्र सिंह, राऊंलेक कमलेंद्र सिंह नेगी, जवाड़ी पार्वती देवी, सारी माहेश्वरी देवी, पाली प्रेमलता देवी, मनसूना देवेंद्र सिंह पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचसीएच मर्तोलिया, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस, ऊखीमठ मनोज भट्ट, सिंचाई राजेश नौटियाल, एनएच निर्भय सिंह, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ सूर्य प्रकाश शाह, जखोली दिनेश मैठाणी, अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *