विमान दुर्घटना में 2 भारतीय स‎हित 3 की मौत

ओटावा

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हुई एक विमान दुर्घटना में 2 भारतीय पायलट स‎हित 3 लोगों की मौत हो गई। वैंकूवर से लगभग 100 किलोमीटर दूर चिलीवैक में शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त इस विमान की पहचान पाइपर पीए-34 सेनेका विमान के रूप में की गई है, जो एक दो इंजन वाला हल्का विमान है। सूत्रों ने बताया ‎कि विमान एक मोटल के पीछे पेड़ों और झाड़ियों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उक्त तथ्यों की पु‎ष्टि करते हुए कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा कि वह जांच दल भेज रहा है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा कि वह परिजनों को सूचित कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर नियंत्रण कर लिया गया है और जनता को किसी अन्य के घायल होने या जोखिम की सूचना नहीं है।पास में काम करने वाली हेयली मॉरिस ने वैंकूवर सन को बताया कि उसने अपने सामने विमान को गिरते हुए देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *