मैक्सिको सिटी में महसूस किए गए भूंकप के झटके

मैक्सिको सिटी

मैक्सिको सिटी में रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, कही से भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। मैक्सिको की भूकंप विज्ञान सेवा ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। इसका केंद्र दक्षिणी ओक्साका राज्य के मटियास रोमेरो शहर के पास था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप 108 किमी गहराई पर आया था। हालांकि, यूएसजीएस ने इसकी तीव्रता 5.9 बताया। भूकंप शुक्रवार की रात 11 बजे के बाद आया। वहीं, ओक्साका की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि वह नुकसान की रिपोर्टों की निगरानी कर रहा है। भूकंप आते ही मैक्सिको सिटी में अलार्म बजने लगा, जिससे लोग सड़कों पर आ गए। हालांकि, अधिकांश क्षेत्रों में झटके महसूस नहीं किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *