बस दुर्घटना में 16 प्रवासियों की मौत 29 घायल

मेक्सिको

दक्षिणी मेक्सिको के टेपेलमेमे में हुई एक बस दुर्घटना में वेनेजुएला और हैती ‎निवासी16 प्रवासियों की मौत हो गई जब‎कि 29 घायल हुए हैं। मेक्सिको के नेशनल इमिग्रेशन इंस्टीट्यूट ने दुर्घटना से शव क्षत-विक्षत हुए शवो की गणना में 18 लोगों की मौत की त्रु‎टि स्वीकार करते हुए वास्तविक संख्या 16 की पु‎ष्टि की है। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। नेशनल इमिग्रेशन इंस्टीट्यूट ने बताया कि वाहन में कुल 55 प्रवासी सवार थे, जिनमें से ज्यादातर वेनेजुएला के ‎निवासी थे।
गौरतलब है ‎कि अमेरिकी सीमा की तरफ जाने वाले प्रवासियों की संख्या में वृद्धि के बीच मेक्सिको में हादसे में प्रवासियों मौतों की यह ताजा घटना है। दरअसल, प्रवासन अधिकारी अक्सर नियमित बसों पर छापा मारते हैं, इसलिए बड़ी संख्या में प्रवासी और तस्कर अनियमित बस, ट्रेन या फिर मालवाहक ट्रक में सवार होकर दूसरे देशों की सीमा में घुसने के जोखिम भरे तरीके अपनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *