पीएम विश्वकर्मा योजन से सुधरेगी छोटे व्यवसायियों की आर्थिकी

पौड़ी

पीएम विश्वकर्मा योजना से लोहार, बढई, मिस्त्री, शिल्पकार, क्राफ्टमैन आदि का काम करने वाले पुरुष और महिलाओं की आर्थिकी में सुधार होगा। योजना के तहत इन लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और बैंक से स्वरोजगार के लिए लोन भी दिया जाएगा। योजना के सफल संचालन को लेकर डीएम ने अफसरो की बैठक ली। बैठक में डीएम डा.आशीष चौहान ने कहा कि विभिन्न छोटे-मोटे व्यवसाय में लगे हुए लोगों का पंजीकरण करवाएं और उन्हें प्रशिक्षण व टूल किट प्रदान करे। कहा कि इन लोगों को स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन भी दिलवाया जाए। कहा कि ब्लाकस्तर पर योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों की प्रगति देखी जाएगी। उन्होंने जल्द ही लोहार, बढई, मिस्त्री, शिल्पकार, क्राफ्टमैन आदि का काम करने वाले पुरुष और महिलाओं का सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत को नोडल अधिकारी बनाते हुए ब्लाक की परिधि में आने वाले सभी पुरुष और महिला कामगारों का विश्वकर्म योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण किया जाए और लीड बैंक अधिकारी के माध्यम से योजना के तहत दो-दो लाख रुपए की धनराशि का लोन दिया जाए। कहा कि पुरुष कामगारों के साथ-साथ महिला कामगारों को भी योजना का लाभ दिलाने के लिए उनका भी पंजीकरण किया जाए। कहा कि योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। कहा कि विभिन्न स्वरोजगारपरक मेलों में भी योजना के लाभार्थियों को शामिल करें। बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *