महिला से छेड़छाड़ में चार के खिलाफ मुकदमा

पौड़ी

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने गांव के ही चार युवकों पर उसके साथ छेड़छाड़ करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नायब तहसीलदार हरेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि राजस्व क्षेत्र की एक महिला ने राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कहा कि देर शाम वह अपने घर में खाना बना रही थी। इसी बीच गांव के चार युवक उनके घर में घुस गए। युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर छेड़छाड़ करने लगे। साथ ही महिला को जातिसूचक शब्द कहकर गाली-गलौज भी की। बताया कि आरोपी सज्जन सिंह, धर्मेंद्र, राजवीर सिंह और गबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही मामले को रेगुलर पुलिस में हस्तांतरित करने की भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *