सोशल मीडिया पर युवती को परेशान करने के आरोप में मुकदमा

रुड़की

एक युवती को सोशल मीडिया पर परेशान करने, उसके फोटो एडिट कर उन्हें अश्लील बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार की चार महिलाओं के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी कि पिछले काफी समय से एक युवक उसे सोशल मीडिया पर लगातार परेशान कर रहा है। उसके फोन पर पहले अश्लील मैसेज भेजे गए। कुछ रिकॉर्डिंग भी भेजी गई जिसमें, उसे विभिन्न प्रकार की धमकियां दी गईं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अधिक परेशान हो गई थी तो उसने मंगलौर कोतवाली में 19 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली में तलब किया लेकिन समाज के लोगों ने बीच बचाव कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *