संदिग्ध परिस्थितियों में तीन वाहनों में लगी आग

रुड़की

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूटी, बाइक और साइकिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासी अपने घरों से बाहर निकले। रेत और पानी की बौछार कर आग पर किसी तरह काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कोई हाताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्रवासी भी घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देख रहे हैं ताकि घटना की सच्चाई का पता चल सके।
पश्चिमी अंबर तालाब की कुंदन हलवाई की गली में बुधवार देर रात बाइक, स्कूटी और साइकिल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। शोर शराबा होने पर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास संदिग्ध की भी तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *