पांच हजार पाठय सामग्री भेंट की

रुड़की(आरएनएस)। शैफील्ड स्कूल ने प्राथमिक विद्यालय बेडपुर के बच्चों को पांच हजार पुस्तिकाएं और अन्य पाठ्य सामग्री भेंट की। प्रधानाचार्या रुचि रावत और निदेशक डीके शर्मा ने चित्रकला, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण से संबंधित पुस्तकें पुस्तकालय को भेंट की। बेडपुर के प्रधानाध्यापक मुहम्मद इकराम ने इसके लिए आभार जताया। कहा कि नए सत्र में बच्चों को शैक्षिक क्रियाकलापों में व्यस्त रखने में ये अभ्यास पुस्तिकाएं मददगार साबित होंगी। इस मौके पर संजय शर्मा वत्स, नितिन कुमार, सुमन, आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *