सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका का जताया आभार

डोईवाला । अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने बोर्ड मीटिंग में सफाई कर्मचारियों के लिए पेश किए प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर आभार जताया है।
रविवार को बैठक में पहुंचे संघ के राष्ट्रीय महासचिव विशाल बिरला, प्रदेश प्रधान सुनील राजोरिया, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस लोहट और समीर आर्य का स्वागत किया गया। डोईवाला शाखा के प्रभारी राजेश मंचल ने बताया कि यूनियन द्वारा नगर पालिका की बोर्ड मीटिंग में चार प्रस्ताव रखे गए थे। इनमें से तीन प्रस्ताव मंजूर किये गए। इनमें कर्मचारी का एक्सीडेंट होने पर 21 हजार और मृत्यु होने पर शव दाह संस्कार आदि के लिए 51 हजार की आर्थिक मदद पर सहमति बनी है। भगवान वाल्मीकि जयन्ती मनाने के लिए 21 हजार की राशि देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। इन प्रस्तावों को मंजूर करने पर सभी सफाई कर्मचारियों ने खुशी जताई।
राष्ट्रीय महासचिव विशाल बिरला ने कहा कि 8 अक्तूबर को देहरादून में सफाई मजदूर संघ द्वारा एक विशाल सम्मेलन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के हर जिले की शाखाओं के कार्यकर्ता पहुचेंगे। उन्होंने डोईवाला शाखा के समस्त कर्मचारियों से इस सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया। मौके पर डोईवाला शाखा संरक्षक सुरेंद्र मंचल, प्रधान राजू लोट, कार्यकारी प्रधान वीरू गोडियाल, सूरज बहोत, रोहित ढिंगिया, विजेंदर कुमार, सुरेखा देवी, अर्जुन, राजेश बहोत, नीरज राजोरिया, नरेश कुमार, सचिन टांक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *