केंद्र से हस्तक्षेप की मांग
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से अशांत मणिपुर में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस संबध में परिषद पदाधिकारियों की ओर से उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि मणिपुर पूर्ण रूप से अशांत क्षेत्र बन चुका है। वहां पर उपद्रवी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में केंद्र की छवि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसलिए केंद्र को मणिपुर में हस्तक्षेप करना चाहिए। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में परिषद अध्यक्ष जी के बड़थ्वाल, सी पी डोबरियाल, सुरेश रावत, बलवान सिंह रावत और विनोद ध्यानी आदि थे।
