सुमन मार्ग पर कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग
कोटद्वार। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने नगर निगम से वार्ड नं. 13 के अंतर्गत मोहल्ला सुमन मार्ग में कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग की है। इस संबध में नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि मोहल्ला सुमन मार्ग सूना के एमटी कैंप की दीवार से सटा हुआ है। दीवार के इर्द गिर्द झाड़ी व नाली गुजरने के कारण मोहल्ले में मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। कहा कि नगर निगम की ओर से कीटनाशक का छिड़काव केवल मुख्य चौराहों पर किया जा रहा है, जबकि संकरी गलियां और नालियां मच्छरों के पैदा होने का मुख्य स्रोत हैं । ज्ञापन में उन्होंने नगरायुक्त से मोहल्ला सुमन मार्ग में अविलंब कीटनाशक का छिड़काव कराने की अपील की है।
