हंस फाउंडेशन का जताया आभार
पौड़ी
कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की मदद के लिए हंस फाउंडेशन लगातार मदद कर रहा है। पौड़ी विधानसभा में भी हंस फाउंडेशन ने कई लोगों के माध्यम से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पौड़ी नवल किशोर ने हंस फाउंडेशन का महामारी में जरूरतमंदों की मदद करने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि जब भी कोई विपत्ति आई है तो हंस फाउंडेशन ने हर प्रकार से लोगो की सहायता की है। कहा कि माताश्री मंगला व भोले जी महाराज का देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए उनके मन में असीम प्यार है। बताया कि उनके द्वारा दी गई आवश्यक सामग्री को सकंट के इस काल में आम आदमी तक पहुंचा रहे है। बताया कि पौड़ी में भी हंस फाउंडेशन द्वारा विभिन्न केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। बताया कि पौड़ी विधासभा में हंस फाउंडेशन की ओर से कोरोना बचाव के लिये थर्मोमीटर, बीपी मशीन, डिजिटल थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर, मास्क, सर्जिकल मास्क, सैनिटाइजर आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जिससे लोगो को कोरोना बचाव में मदद मिल रही है। पौड़ी विधानसभा के लोग सदा हंस फाउंडेशन के आभारी रहेंगे।
