देवप्रयाग विस में आप का हर गांव कोरोना मुक्त अभियान शुरु

श्रीनगर गढ़वाल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल की पहल पर शुरु हुआ हर गांव कोराना मुक्त अभियान देवप्रयाग विस में भी पार्टी के बूथ प्रतिनिधियों द्वारा शुरू कर दिया है। देवप्रयाग उपाध्यक्ष गणेश भट्ट ने बताया कि इस अभियान के तहत पहले चरण में 15 टीमें बनाई गई हैं। जिसके तहत देवप्रयाग ब्लॉक और कीर्तिनगर ब्लॉक के अधिकतम गांवों में जाकर कार्यकर्ता ग्रामीणों की सेहत की जांच करेंगे। पार्टी द्वारा प्रत्येक वॉलेंटियर को एक थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर और बुखार सम्बन्धित दवाई किट उपलब्ध करवाई गई है। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर ग्रामीणों के शरीर का तापमान और ऑक्सीजन लेवल की जांच करेंगे और जरूरतमंद को दवाई का पैकेट भी वितरित करेंगे। अभियान में आप के संगठन मंत्री धर्म सिंह चौहान, गबर सिंह बंगारी के माध्यम से हिंडोलाखाल क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच किटों का वितरण किया गया। जबकि गणेश भट्ट द्वारा पूरे अभियान में आने वाली समस्याओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि कोई बीमार व्यक्ति जांच के दौरान गंभीर स्थिति में पाया जाता है तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने या मेडिकल इमरजेंसी सुविधा देने में पार्टी के कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। अभियान के पहले दिन हिंडोलाखाल, उनाना, भल्ले गांव, सिरनी गांव, कीर्तिनगर, मलेथा, चोपडिया, नैथाना, मंगसू, धारी गांव, आदि क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *