कन्फेक्शनर्स की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

रुड़की। मेन बाजार में कन्फेशनरी की दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस तथा फायर कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शिवानी कन्फेशनरी में शुक्रवार की देररात आग लगने पर चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, शहर चौकी प्रभारी नवीन नेगी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर फायर यूनिट को बुलवाया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से दुकान के भूतल तथा प्रथम तल पर रखा सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। दुकान में आग लगने से बाजार के अन्य दुकानदारों में अपना तफरी मच गई। वह भी मौके पर जमा हो गए। दुकान में लगी आग अन्य दुकानों को अपनी चपेट में लेने की आशंका बनी हुई थी लेकिन फायर सर्विस ने आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *