सैकड़ों हेक्टेयर गन्ने की फसल में भरा है बाढ़ का पानी

रुड़की। गंगा और सोलानी नदी के आसपास फसलें अभी तक जलमग्न होने से किसानों को नुकसान हो रहा है। किसान गन्ने की फसल को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। दो माह पूर्व सोलानी का तटबंध टूटने से लक्सर में भीषण बाढ़ आई थी। हजारों हेक्टेअर फसल और 20 से ज्यादा गांव की आबादी में पानी भरने से जानमाल का काफी नुकसान हुआ। नौकरीपेशा, व्यापारी, मजदूर, किसान, सबके काम ठप रहे। हफ्ते भर बाद बाकी सब धीरे धीरे पटरी पर आ गया, मगर किसान अभी भी परेशान हैं। सुरेंद्र सैनी, नवाब सिंह, बीर सिंह के मुताबिक गंगा और सोलानी नदी के आसपास गन्ना, धान, चारे की सैकड़ों हेक्टेअर फसलें अभी जलमग्न हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान गन्ने को हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *