साहिया में पुलिस थाना खोलने की मांग की

विकासनगर

कालसी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत साहिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर साहिया में रेगुलर पुलिस थाना खोलने की मांग की है। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र काफी संवेदनशील है। जहां आये दिन खतरनाक वारदातों के होने की आशंका बनी रहती है। कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कहा कि कालसी चकराता मोटर मार्ग पर स्थित साहिया में क्षेत्र की सबसे बड़ी कृषि मंडी है। इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र से होकर पर्यटक चकराता त्यूणी के पर्यटक स्थलों को घूमने आते जाते रहते हैं। हाल में कुछ समय पूर्व क्षेत्र में आपराधिक प्रवृति के लोग घटना कर चुके हैं। इसके अलावा क्षेत्र में आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। थाना खुलने से जहां लोगों की सुरक्षा पुख्ता होगी, वहीं दुर्घटना आदि के समय पीडि़तों को पुलिस की त्वरित सहायता में मिलेगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *